इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जुम्मे की नमाज में मस्जिद में भिड़े नमाजी, प्रशासन को मस्जिद करनी पड़ी सील

जुम्मे की नमाज में टकराव, इमाम बदलते ही बिगड़े हालात; मस्जिद पर लटका प्रशासन का ताला

जुम्मे की नमाज में मस्जिद में भिड़े नमाजी, प्रशासन को मस्जिद करनी पड़ी सील

जुम्मे की नमाज में टकराव, इमाम बदलते ही बिगड़े हालात; मस्जिद पर लटका प्रशासन का ताला

जबलपुर,यशभारत । जबलपुर के रद्दी चौकी क्षेत्र अंतर्गत अंसार नगर नमाज़गाह में जुम्मे की नमाज़ से पहले उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तय इमाम के स्थान पर दूसरे मौलाना ने नमाज़ पढ़वा दी। मस्जिद के भीतर शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते दो कमेटियों के बीच टकराव में बदल गया। बात इतनी बढ़ी कि नमाजियों के साथ आसपास के रहवासी भी मौके पर जुटने लगे और हालात तनावपूर्ण हो गए। स्थिति को संभालने के लिए तीन थानों का पुलिस बल मौके पर बुलाना पड़ा।

1766148880 WhatsApp Image 2025 12 19 at 6.13.22 PM (1)

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार मस्जिद के नियमित इमाम मौलाना रियाज अहमद की तबीयत खराब होने के कारण कमेटी ने दूसरे इमाम को बुलाया था। इसी बात पर दूसरे मोहल्ले के लोगों ने आपत्ति जताई और आरोप लगाए कि जिस मौलाना ने नमाज़ पढ़ाई, वह इस मस्जिद में नमाज़ पढ़वाने के अधिकृत नहीं थे। कुछ लोगों ने उन्हें वहाबी विचारधारा से जुड़ा बताकर विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद मस्जिद के अंदर ही कहासुनी मारपीट में बदल गई और पूरे इलाके में तनाव फैल गया।

1766148886 WhatsApp Image 2025 12 19 at 6.13.23 PM

हालात बिगड़ते देख मौके पर पहुंचे एसडीएम पंकज मिश्रा ने दोनों पक्षों को समझाइश दी, लेकिन विवाद शांत न होने पर एहतियातन मस्जिद के गेटों पर ताला लगवाकर प्रशासनिक सील लगा दी गई। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि यह कदम केवल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है, ताकि शाम की नमाज़ तक कोई अप्रिय स्थिति न बने। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है, और विवाद सुलझते ही मस्जिद को खोल दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button