‘‘हम होंगे कामयाब पखवाड़ा’’ में महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में जागरूकता हेतु किया गया कार्यशाला का आयोजन

जबलपुर यश भारत ‘‘हम होंगे कामयाब पखवाड़ा’’ के अंतर्गत कलेक्टर दीपक सक्सेना ,पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज ललित कॉलोनी जबलपुर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में कॉलेज के प्राचार्य बी.एम. गुप्ता एवं नीलम अग्रवाल के सहयोग से समस्त बालिकाओं को बाल विवाह, बाल अपराध एवं जेंडर आधारित हिंसा के विषय में जानकारी दी गई। श्री राजू चौधरी जन साहस गैर सरकारी संस्था के द्वारा बाल अपराध एवं पाक्सो एक्ट के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी, साथ ही एक शॉर्ट फिल्म लिंग विभेदीकरण का प्रदर्शन किया गया । अधिवक्ता सरला पांडे के द्वारा बाल विवाह होने वाले दुष्परिणाम और अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई ।
इसके साथ ही चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर के विषय में बताया, गोहलपुर थाने से संध्या तिवारी ने बालिकाओं को साइबर क्राइम एवं बालिकाओं की सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक मोहिनी पटसरिया के द्वारा वन स्टॉप सेंटर, बाल विवाह निषेध अधिनियम के विषय में, गायत्री दीक्षित परामर्शदाता के द्वारा घरेलू हिंसा एवं यौन अपराध के विषय में जानकारी दी गयी । रितु श्वेता जैन द्वारा बालिकाओं को बाल विवाह रोकथाम के विषय में शपथ दिलाई गई।








