जबलपुरमध्य प्रदेश

हर घर नर्मदा जल पहुंचाने की योजना कार्यों में तेजी_निगमायुक्त

अमृत फेज-2 योजना कार्यों का निरीक्षण कर निगमायुक्त ने परखा कार्यो का स्तर

जबलपुर। शहर के नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। ‘अमृत फेज-2’ जल प्रदाय योजना के अंतर्गत हर घर तक मां नर्मदा का शुद्ध जल पहुँचाने की कवायद ने अब रफ्तार पकड़ ली है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने ललपुर पहुंचकर निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो और समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

निगमायुक्त ने बताया कि लगभग 312 करोड़ रुपए की लागत से संचालित इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहर के उन क्षेत्रों में भी नर्मदा जल पहुँचाना है, जो अब तक इससे वंचित थे। ललपुर स्थित निर्माण स्थल पर चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए निगमायुक्त ने परियोजना की प्रगति पर संतोष जताया और तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि ललपुर में बन रहे इस प्रोजेक्ट में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। श्री अहिरवार ने बताया कि इंटेकवेल 135

MLD (मिलियन लीटर प्रतिदिन) की विशाल क्षमता का इंटेकवेल तैयार हो रहा है।
जल शोधन और आपूर्ति के लिए 605 KV क्षमता के VT पंप और वर्टिकल टरबाइन पंप स्थापित किए जा रहे हैं।
निर्बाध विद्युत संचालन सुनिश्चित करने के लिए 33 KV का अपना सब-स्टेशन भी बनाया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने ठेकेदार, कंसल्टेंट और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लोग दिन रात मेहनत करते हुए गुणवत्ता के साथ कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराएं। इस मौके पर अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, सहायक यंत्री राजेश खंपरिया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button