मध्य प्रदेश

मंदसौर में महिला से दरिंदगी,आरोपी ने मारपीट भी की

ग्रामीण पहुंचे थाने,तुरंत गिरफ्तारी की मांग

मंदसौर,यशभारत। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र में बीती रात एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई. महिला से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसका मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए। जैसे-तैसे महिला अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परजिनों दी. इसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, दुष्‍कर्म पीड़िता महिला रहीमगढ़ गांव की हरने वाली है. रविवार को किसी काम से बाहर गई थी. इस दौरान उसे गांव के ही एक युवक ने रोक लिया और मारपीट कर उसके साथ दुष्‍कर्म किया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित महिला का मोबाइल लेकर फरार हो गया. गंभीर हालत में महिला जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और पर‍िजनों को घटना की जानकारी दी. परिजन उसे तत्‍काल इलाज के लिए के अस्‍पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है.

ग्रामीण पहुंचे थाने

इधर, घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण सीतामऊ थाने पहुंचे और पुलिस से आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने सख्‍त कार्रवाई का आश्‍वासन देकर लोगों को शांत कराया. पुलिस ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button