जबलपुरमध्य प्रदेश
डॉक्टर ललित बाबेल को पत्नि शोक

जबलपुर, यशभारत। शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर अधारताल निवासी ललित बाबेल की धर्मपत्नी, गौरव बाबेल उर्फ गोलू, डॉक्टर मधुलिका, डॉक्टर निहारिका की माता जी तथा डॉक्टर यश बाफना, डॉक्टर वैभव जैन की सासु मां श्रीमती ज्ञान कंवर बाबेल का 64 वर्ष की आयु में शुक्रवार की रात में निधन हो गया है। अंतिम यात्रा उनके राम नगर अधारताल स्थित निवास से आज शाम 4.30 बजे ग्वारीघाट श्मशान पहुंचेगी जहां अंतिम संस्कार होगा।