किसने बनाया ये मुजस्समा, इस कारीगर को पचास लाख देंगे – भोपाल के आरओबी को लेकर बनाए जा रहे मीमस

किसने बनाया ये मुजस्समा, इस कारीगर को पचास लाख देंगे
– भोपाल के आरओबी को लेकर बनाए जा रहे मीमस
यशभारत भोपाल। किसने बनाया ये मुजस्ममा इस कारीगर को पचास लाख देंगे। हिंदी फिल्म का यह डायलॉग सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस डायलॉग के मीमस इन दिनों भोपाल के एक आरओबी के लिए जमकर बनाए जा रहे हंै। राजधानी के ऐशबाग इलाके में बने आरओबी की अनोखी डिजाइन को लेकर मजाक उड़ रहा है। राजधानी में ऐशबाग स्थित रेलवे क्रासिंग पर बने आरओबी की अनोखी डिजाइन चर्चाओं में बनी हुई है। सोशल मीडिया यूजर्स भी मीम जमकर शेयर कर रहे हैं। आरओबी की डिजाइन को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। सबसे ज्यादा सवाल उन अधिकारियों पर उठ रहे हैं जिन पर आरओबी बनाने की जिम्मेदारी थी। मापदंड को किनारे कर अनूठी डिजाइन को स्वीकृति किसने दी? आरेओबी निर्माण के दौरान इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया? 90 डिग्री के एंगल पर ब्रिज मोड दिया गया, इसका परीक्षण किसने किया ? इसी तरह अन्य कई सवाल हैं जो लोग उठा रहे हैं। पूरे मामले को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। गुरुवार को पीडब्ल्यूडी के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। वहीं कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया है। कांग्रेस भी सरकार पर निशाना साध रही है। जनकारों का कहना है कि आरओबी पर सिर्फ साइन बोर्ड नहीं लगाना है बल्कि वाहनों की गति कम करने करने के तरीके भी अपनाने होंगे।







