देशमध्य प्रदेश

सर्दियों में चेहरे पर मलाई लगाने से क्या होता है? ये राज पता चलने पर करेंगे रोजाना अप्लाई

सर्दियों में चेहरे पर मलाई लगाने से क्या होता है? ये राज पता चलने पर करेंगे रोजाना अप्लाई

दूध की ताजी मलाई प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करती है। इसे चेहरे पर लगाने से कई फायदे होते हैं। इसे कब और कैसे लगाना चाहिए और क्या होते हैं फायदे, आइए जानें।

Winter Skincare: प्राकृतिक चीजें हमेशा स्किन केयर के लिए अच्छा विकल्प मानी जाती हैं। इन्हीं में से एक है दूध की ताजी मलाई। इसे चेहरे पर लगाने से कई तरह के फायदे होते हैं। मलाई में प्राकृतिक फैट्स और विटामिन्स होते हैं। यह रूखे-फटे चेहरे से लेकर डल स्किन, एड़ियों की दरारें भरने तक के लिए फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन को गहराई से पोषण देते हैं। साथ ही प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करती है। आइए जानें सर्दियों में चेहरे पर दूध की ताजी मलाई लगाने से क्या होता है और इसे किस तरह अप्लाई करना चाहिए।

रात में सोने से पहले लगाएं मलाई
रात के समय स्किन खुद को रिपेयर करती है, इसलिए मलाई लगाने के लिए सबसे अच्छा समय है। सोने से पहले आप मलाई लगा सकते हैं। ऐसा करने से यह जल्दी अवशोषित हो जाती है।

चेहरे पर मलाई लगाने के फायदे
फैटी एसिड से भरपूर होने की वजह से मलाई डेड स्किन सेल्स को हटाती है। मलाई में मौजूद लैक्टिक एसिड एक नेचुरल एक्सफोलिएंट की तरह काम करता है। इससे स्किन में निखार आता है। रूखापन दूर होता है। स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है। मलाई में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को सूरज के हानिकारक प्रभावों से बचाते हैं। इससे टैनिंग भी कम होती है। दूध की मलाई में मौजूद फैटी एसिड त्वचा को कोलेजन प्रोडक्शन में मदद करते हैं। इसे लगाने से झुर्रियां कम होती हैं। दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button