जबलपुरमध्य प्रदेश

दो दिन में साफ होगा मौसम, 10 से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना

जबलपुर, यशभारत। पश्चिमी विक्षोभ के सिस्टम और उत्तर भारत में राजस्थान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण शनिवार को भी शहर और संभाग के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी दो दिन तक संभाग में ऐसा ही मौसम रहेगा। दो दिन के बाद आसमान साफ होने लगेगा और 10 जनवरी से कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी-पूरी संभावना है।
हो रहा ठंड का अहसास लेकिन न्यूनतम तापमान में उछाल
मौसम विभाग ने शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो कि सामान्य से 2 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। बारिश के चलते शहर की आर्द्रता 98 फीसदी रही। शुक्रवार रात से लेकर सुबह तक 13.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से धीरे-धीरे मौसम साफ होना शुरु हो जाएगा। जिसके बाद शीतलहर के प्रकोप के चलते कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button