यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के लिए 20 जून से शुरू होगी वोटिंग, तैयारी तेज

भोपाल। प्रदेश यूथ कांग्रेस के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। जहां फाइनल उम्मीदवार के लिए एक महीने से कड़ी मशक्कत जारी है वहीं, अब वोटिंग को लेकर तारीख जारी हो गई है। जारी शेड्यूल के अनुसार प्रदेश में 20 जून की सुबह 9 बजे से मतदान और सदस्यता प्रक्रिया शुरू होगी जो 19 जुलाई की शाम तक चलेगी। इसमें वोटिंग के लिए जो फॉर्मूला तय किया गया है उसके मुताबिक 50 रुपए की सदस्यता फीस जमा कर सदस्य बनने के बाद यूथ कांग्रेस के छह पदों के लिए वोटिंग की जा सकती है। इधर यूथ कांग्रेस के महासचिव के लिए आरक्षित ट्रांसजेंडर सीट पर उम्मीदवार नहीं मिल पाया है। दरअसल यूथ कांग्रेस ने पहली बार ट्रांसजेंडर के लिए सीट अरक्षित की थी। इन पदों के लिए होगा मतदान युवा कांग्रेस के जिन पदों के लिए वोटिंग की जाएगी उसमें ब्लाक अध्यक्ष, एसेंबली प्रेसिडेंट, जिला अध्यक्ष व जिला महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव के पद शामिल हैं। एक सदस्य छह वोट डालेगा और इसके बाद होने वाली मतगणना के आधार पर परिणाम सामने आएंगे। अध्यक्ष पद के लिए 18 प्रत्याशी मैदान में युवा कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कुल 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं वहीं प्रदेश महासचिव पद के लिए 178 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। चुनाव कार्य से संबद्ध पदाधिकारियों के अनुसार सदस्यता फीस 20 जून से 21 जुलाई को शाम पांच बजे तक स्वीकार की जाएगी। जबकि चुनाव के लिए मतदान 20 जून की सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा तो 19 जुलाई को शाम पांच बजे तक रहेगा।
जिलों में पहुंचे कांग्रेस के पर्यवेक्षक, प्रदेश प्रभारी भी करेंगे दौरा
कांग्रेस जिला अध्यक्षों के लिए कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा
भोपाल, यशभारत। प्रदेश में इन दिनों कांग्रेस का सृजन अभियान जारी है। इस अभियान के तहत केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने अब प्रदेश भर में मंडलम, सेक्टर के कार्यकर्ताओं से वन टू वन संवाद शुरू कर दिया है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं की सामूहिक बैठकें भी ले रहे हैं। अभियान का उद्देश्य कांग्रेस को मजबूत बनाना है। पार्टी की विचारधारा और नीति को आमजन तक पहुंचाना भी लक्ष्य है। इस अभियान के तहत कर्मठ, ईमानदार और जमीन से जुड़े कांग्रेस जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, जन प्रतिनिधि और आमजन से चर्चा की जा रही है। यह अभियान 30 जून तक चलेगा। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी अगले चार दिन तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे। हरीश चौधरी आज 16 जून को रायसेन जिले के सिलवानी पहुंच गए हैं और वे वहां पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल हो रहे हैं। इसके बाद भोपाल लौटकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विदिशा पायलट प्रोजेक्ट पर संगठनात्मक बैठक लेंगे। कल17 जून को बैतूल जिले के मुलताई विधानसभा के प्रभातपट्टन में संगठन सृजन अभियान की बैठक में भाग लेंगे। फिर आठनेर ब्लॉक के माडवी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसी दिन हरदा जिले के करताना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक भी लेंगे। 18 जून को विदिशा जिले के गंजबासौदा में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद भोपाल में संगठनात्मक बैठक में भाग लेंगे।19 जून को नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के पार्टी के फैसलों की जानकारी देंगे। कार्यकर्ताओं की पंसद का होगा जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी की सचिव राजस्थान की विधायक और ग्रामीण प्रभारी दिव्या मदेराणा ने बताया कि जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे लाने और उन्हें मुख्यधारा से जोडऩे का काम पार्टी कर रही है। कार्यकर्ता ही निर्णय लेंगे उन्हें कैसा जलाध्यक्ष चाहिए। उन्होने बताया कि यह अभियान ब्लॉक से लेकर बूथ तक संगठन को जीवंत करेगा। युवा, महिला, दलित, आदिवासी और किसान सहित अन्य वर्गों को संगठन से जोड़ेगा। हर गांव और मोहल्ले में किसान, आदिवासी और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के विचार को जागृत करेगा। यह अभियान आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करेगा। मप्र केवल भौगोलिक रुप से ही देश का ह्दय नहीं बल्कि देश की राजनीतिक आत्मा भी है। मदेराणा का कहना है कि यदि संगठन मजबूत है तो विचारधारा मजबूत होगी। हम इसी विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे हैं। जहां भाजपा ध्रुवीकरण का ताना-बाना बुन रही है। वहीं कांग्रेस समावेश का मंच सजा रही है। मदेराणा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी गांव और बूथ के हर व्यक्ति के पास जाएगी। विधानसभा के ब्लॉक में जाएंगे, मंडल और सेक्टर अध्यक्ष के साथ जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।







