लक्ष्मी बाई साहू जी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में मतदान जागरूकता रैली
सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो जैसे नारे लगे

शासन द्वारा निर्देशित जबलपुर स्वीप शाखा के मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत लक्ष्मी बाई साहू जी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट पाटन रोड बेनी खेड़ा में डॉ.राजेश साहू एवं डॉ ए. के.भंडारी के संरक्षण एवं डॉ. सीता साहू के निर्देशन में मतदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें सभी विभागों के प्राचार्य, डॉ.सरस जैन, डॉ. अर्चना जाटव, डॉ.अंजू यादव, डॉ.जितेन्द्र यादव, विभागाध्यक्ष डॉ.संध्या पाठक, डॉ.आकांक्षा स्टीन, श्रीमती ज्योति शुक्ला, प्रीति बिशेन, पूजा ठाकुर, प्रियंका पांडेय, मो.बेनजीर,ओम प्रकाश, दुर्गा नामदेव, समीक्षा श्रीवास,सोनाली बर्मन, निकिता सोनी,शौविक सेन,अक्षांश, ज्योति केवट, दीक्षा सिगौरे, कविता चौहान, सपना बांगर,सुंदरलता उपाध्याय, संगीता यादव, चंद्रिका पाठक, नैंसी, मुस्कान,आयुषी, रोशनी पटेल, मृदुला, प्रतिमा, प्रशांत बेबी पटेल,अंशुइया, अमीषा मेहरा, देवकुमार दुबे,विनय शर्मा, विक्रांत लारिया, सुरेन्द्र राय सहित सभी शिक्षक,कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की सभी ने रैली के माध्यम से ग्राम वासियों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। रैली का आयोजन स्वीप शाखा समन्वयक डॉ.प्रमोद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी डॉ.विनीता पाण्डेय एवं दीपक अग्रवाल के संयोजन में किया गया, जिसमें अंकुर साहू का विशेष योगदान रहा।







