भोपालमध्य प्रदेश

मतदाता सूची सुधार की डेडलाइन 7 दिन बढ़ी: BLO को मिली बड़ी राहत

मतदाता सूची सुधार की डेडलाइन 7 दिन बढ़ी: BLO को मिली बड़ी राहत
मानदेय दोगुनाकाम के दबाव से 7 मौतों के बाद चुनाव आयोग का फैसला
अब 11 दिसंबर तक जमा होंगे SIR फॉर्म
भोपाल, यशभारत। उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया की समय सीमा निर्वाचन आयोग ने एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) और कर्मचारियों पर अत्यधिक काम के दबाव, जिसके कारण हाल के महीनों में 7 BLO की मौत हो चुकी है, को देखते हुए आयोग ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
SIR फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि अब 4 दिसंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी गई है।कर्मचारियों को दोहरी राहत: मानदेय में भारी वृद्धिडेडलाइन बढ़ने के साथ ही, निर्वाचन आयोग ने फील्ड स्टाफ को बड़ी आर्थिक राहत भी दी है। न्यूज एजेंसी के अनुसार, BLO और सुपरवाइजर का मानदेय लगभग दोगुना कर दिया गया है:पदपुराना मानदेयनया मानदेयबूथ लेवल ऑफिसर (BLO)6,000- 12,000सुपरवाइजर 12,000-18,000इसके अलावा, वोटर लिस्ट सुधार के लिए मिलने वाला इंसेंटिव भी 1,000 से बढ़ाकर 1,800 कर दिया गया है।
हालांकि, मानदेय वृद्धि के फैसले की तारीख 2 अगस्त 2025 की बताई गई है, जिस पर सवाल उठाए जा रहे हैं।SIR प्रक्रिया की नई समय-सारणीनिर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची सुधार प्रक्रिया के अन्य चरणों की तारीखों में भी संशोधन किया है। अब फाइनल लिस्ट 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी।चरणपुरानी तारीखनई तारीखSIR फॉर्म/डिजिटाइजेशन की अंतिम तिथि4 दिसंबर11 दिसंबरमतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन9 दिसंबर16 दिसंबर क्लेम और ऑब्जेक्शन अवधि-16 दिसंबर से 15 जनवरी मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन10 फरवरी14 फरवरी 2026उत्तर प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने 11 दिसंबर की नई लास्ट डेट की पुष्टि की है।
अत्यधिक दबाव से 7 BLO की मौत इस फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह BLO पर काम का जानलेवा दबाव है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में लगातार कार्यभार और लक्ष्य पूरे करने के दबाव के चलते कई BLO मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हैं। फतेहपुर, गोंडा और मुरादाबाद में कुछ BLO ने आत्महत्या की, जबकि बिजनौर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शोभा रानी सहित 4 कर्मचारियों की मौत हार्ट अटैक या ब्रेन हेमरेज से हुई है। कर्मचारियों के संगठनों ने लगातार समय सीमा बढ़ाने की मांग की थी।SIR पर सियासी बयानबाजी तेजSIR प्रक्रिया को लेकर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी भी गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे भाजपा की साजिश और लोकतंत्र पर हमला बताया है। वहीं, योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि फर्जी वोट कटने से सपा मुखिया की ‘दुकान बंद हो जाएगी’, इसलिए वे बेतुकी बातें कर रहे हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button