देश
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन से विवेक तन्खा की शिष्टाचार भेंट
स्टालिन ने विवेक तन्खा को दी अपनी आत्मकथा "वन अमंग यू" पुस्तक

यशभारत। राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने 21 नवंबर 2025 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से चेन्नई में उनके शिविर कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की है। इस मुलाकात के दौरान: राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्टालिन ने विवेक तन्खा को अपनी आत्मकथा “वन अमंग यू” (One Among You) का अंग्रेजी अनुवाद भेंट किया। यह भेंट एक शिष्टाचार भेंट थी और दोनों नेताओं ने सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत की।

मुलाकात के बाद राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने एक्स पर लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री ने मुझे “वन अमंग यू” नामक एक आत्मकथा भेंट की! उनकी गर्मजोशी से अभिभूत हूँ!!








