भोपालमध्य प्रदेश

वाइसराय कॉलोनी विवाद: एसडीओपी का बेटा और ज्वेलर्स संचालक गिरफ्तार

वाइसराय कॉलोनी विवाद: एसडीओपी का बेटा और ज्वेलर्स संचालक गिरफ्तार
भोपाल, यशभारत। राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित वाइसराय कॉलोनी में 20 नवंबर की रात हुए विवाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को ब्यावरा एसडीओपी प्रकाश शर्मा के बेटे सुयश शर्मा और अभिज्ञान ज्वेलर्स के संचालक अभिज्ञान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों की पहचान घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ दर्ज हुई थी।
जांच के अनुसार यह मामला करेरा जिला पंचायत सीईओ संजीत श्रीवास्तव के बेटे शेखर श्रीवास्तव से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि सुयश और उसके साथी रात में शेखर से विवाद निपटाने उसके घर पहुंचे थे, लेकिन शेखर वहां मौजूद नहीं था। इसके बाद उसने अपने दोस्त विशाल, आकाश और नवल को कॉलोनी भेजा।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि कॉलोनी पहुंचते ही बाहरी युवक और शेखर के दोस्तों के बीच झगड़ा बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। फुटेज में यह भी दर्ज हुआ कि लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया।
शेखर की मां विशाखा श्रीवास्तव ने शाहपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं दूसरी ओर विकास चतुर्वेदी, जो आरोपी अर्जुन चतुर्वेदी के पिता हैं, ने दावा किया कि इससे पहले अरेरा हिल्स में शेखर और उसके दोस्तों ने अर्जुन पर हमला किया था, जिसमें अर्जुन का हाथ टूट गया था। उसी विवाद को लेकर अर्जुन के दोस्त बात करने कॉलोनी पहुंचे, जहां मामला बढ़ गया। पुलिस अब भी मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button