भोपालमध्य प्रदेश

राजा नाम बता कर हिंदू युवती से दुष्कर्म करने वाला उवेज गिरफ्तार

राजा नाम बता कर हिंदू युवती से दुष्कर्म करने वाला उवेज गिरफ्तार

भोपाल, यशभारत। राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के बगरौदा औद्योगिक इलाके में पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती और फिर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी उवेज ने खुद को राजा बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके अश्लील वीडियो बना लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पहचान छिपाई, फिर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से बैतूल की रहने वाली पीड़िता बगरौदा इलाके में अपने परिवार के साथ रहती है। उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी उवेज भी पास की एक फैक्ट्री में काम करता था। आरोपी ने करीब एक साल पहले अपना नाम राजा बताकर युवती से दोस्ती की। आरोप है कि इस दौरान उसने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म किया।

युवती को जब पता चला कि आरोपी का असली नाम राजा नहीं बल्कि उवेज है, तो उसने विरोध शुरू कर दिया। इसके बावजूद आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा। शुक्रवार रात जब हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान वहां काफी हंगामा भी हुआ और लोगों ने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

शुरुआत में युवती नहीं मिली, जिसे बाद में एम्स अस्पताल से महिला अधिकारियों की मदद से थाने लाया गया। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button