जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बांका में भीषण हादसे के बाद बवाल: स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में लगा दी आग

Uproar after the horrific accident in Banka: 6 devotees died after being hit by a Scorpio, the mob set the police car on fire

बांका में रात को भीषण हादसा के बाद बवाल मच गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कीर्तन मंडली के‎ जत्थे को रौंद दिया। एक्सीडेंट में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 12 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं। हादसे के बाद भीड़ आक्रोशित हो उठी। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस की ‎जीप को आग लगा दी। एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ की। दारोगा को मारकर जख्मी कर दिया। बवाल को देखते पुलिस अधिकारी भारी बल के साथ पहुंचे। लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। घटना फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के नगरडीह के पास की है।

जानें पूरा मामला
अमरपुर और रजौन थाना क्षेत्र के सैकड़ों लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रथ की तरह सजाकर भजन कीर्तन करते हुए पैदल निकले। तिलडिहा मंदिर में जल अर्पित किया। यहां से रथ लेकर पैदल जेठौरनाथ मंदिर जा रहे थे। नगरडीह मोड़ पर पहुंचते ही तेज रफ्तार स्कॉर्पियों भीड़ में घुस गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मौके का फायदा उठाकर चालक वहां से भाग निकला।

हादसे में इनकी गई जान
हादसे में अमरपुर के रामचंद्रपुर इटहरी के राम चरण तांती (50), गौतम यादव की पत्नी पुतुल देवी, मोहनपुर गांव के अर्जुन यादव की पत्नी ललिता देवी (50), अरुण पासवान की पत्नी चुन्नी देवी (45), दिनेश यादव की पत्नी सुमित्रा देवी(45) और शोभानपुर गांव के सहदेव यादव की पुत्री लक्खी कुमा (17) की मौत हो गई। 12 से ज्यादा लोग घायल हैं।

गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर बोला हमला
घटना की जानकारी मिलते ही शंभूगंज, अमरपुर और‎ फुल्लीडुमर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना ‎से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव करते हुए काफी दूर‎ तक खदेड़ दिया। इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने पुलिस की जीप में आग लगा दी। एंबुलेंस पर तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। अमरपुर थाने के दारोगा को मारकर जख्मी कर दिया।

किसी तरह मामले को कराया शांत
बवाल की सूचना मिलते ही बांका के एसडीएम अविनाश ‎कुमार और एसडीपीओ बिपीन बिहारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशितों को समझा कर स्थिति को नियंत्रित किया।‎ जख्मी दारोगा बबन मांझी को इलाज ‎के लिए अमरपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, तमाम गांवों के 400 लोग जत्था रथ लेकर सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर निकले थे। रात में भरको गांव में रुकने वाले थे। नगरडीह मोड़ पर हादसे का शिकार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button