देश

चुनावी रैली में संबोधन के दौरान मंच में बेहोश होकर गिरे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

लोकसभा चुनाव 2024:  महाराष्ट्र के यवतमाल का मामला

जबलपुर,यशभारत। महाराष्ट्र के यवतमाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अचानक बेहोश होकर गिर गए जिसके बाद वहां मौजूद लोग तत्काल उन्हें अस्पताल ले गए। जानकारी के अनुसार वे यहां शिवसेना प्रत्याशी राजश्री पाटिल के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करने आए थे। बताया जा रहा है श्री गडकरी जी का संबोधन चल रहा था इसी दौरान उन्हें चक्कर आया और वे गिर गए।

पोस्ट करके बताया मैं स्वस्थ हूं अब…
घटना के कुछ देर बात नितिन गडकरी ने पोस्ट करके बताया कि वह स्वस्थ हैं। उन्होंने लिखा- रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं। अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूं। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
००००००००००
०००००००००००००

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu