जबलपुरमध्य प्रदेश

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

जबलपुर, यशभारत। धनवंतरी नगर इलाके में शादी से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पुरुषोत्तम पटेल निवासी मझौली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी ऋतिक गोंटिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराते हुए पीएम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधारताल में भी एक मौत

इसी तरह अधारताल थाना अंतर्गत सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। प्रेमसागर निवासी अभिषेक उर्फ बच्चा करिया के रूप में मृतक की शिनाख्त हुई। परिजनों को भी युवक की मौत की खबर सुबह लग पाई। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया, वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रकरण जांच में लिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button