मंदिर की पार्किंग से बाइक चुराने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

मंदिर की पार्किंग से बाइक चुराने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
देवास,यशभारत। देवास जिले के पीपलरावां थाना पुलिस ने इकलैरा माता मंदिर की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली है।
पीपलरावां थाना प्रभारी सुबोध कुमार गौतम ने बताया कि बीते 31 जनवरी को फरियादी ने चौबाराधीरा चौकी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इकलैरा माता मंदिर की पार्किंग से उसकी होंडा सीडी 110 मोटरसाइकिल (क्रमांक MP41NG 5006) अज्ञात बदमाश ले उड़े हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें दो संदिग्ध युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपियों के ठिकाने तक पहुँच गई और पुलिस ने घेराबंदी कर मिथुन (26) पिता अंबार राम हाड़ा और उमेश (26) पिता बने सिंह हाड़ा (दोनों निवासी पीपलरावां) को धरदबोच लिया। जिनसे सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।







