जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बॉयफ्रेंड के लिए सड़क पर भिड़ीं दो लड़कियां? जमकर चले थप्पड़-चप्पल

बिहार के मुजफ्फरपुर से दो लड़कियों के बीच सड़क पर महाभारत का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड के लिए दोनों लड़कियां आपस में भिड़ गईं और दूसरे पर जमकर हमला किया। दोनों ओर से जमकर थप्पड़ और चप्पल चले। किसी ने छत से इसका वीडियो बन लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। दोनों युवतियों के बीच लप्पड़-थप्पड़ के वीडियो पर भांति भांति के कमेंट्स आ रहे हैं। पुलिस को भी वीडियो भेजा गया है। लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। एक रेस्त्रां के पास दोनों के बीच जंग का सीन एक मकान के ऊपर से फिल्माया गया है जिसे लोग चटखारा लगाकर देख रहे हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों लड़ियां कॉलेज में पढ़ती हैं। उनके साथ दो अन्य लड़कियां भी थीं। चारों चल रहे थे कि दो लड़कियों के बीच बहस शुरू हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद शुरू हुआ। एक लड़की ने थप्पड़ चला दिया उसके बाद दोनों ओर से महाभारत शुरू हो गया। वीडियों में दोनों लड़कियां एक दूसरे पर थप्पड़ और चप्पल की बौछड़ करती दिख रही हैं और उनके साथ वाली दो लड़कियां उनका झगड़ा छुड़ा रही हैं।

वीडियो किसने बनाया इसका पता नहीं चल रहा है। लेकिन वायरल वीडियो को खूब देखा जा रहा है। इस पर कमेंट भी काफी संख्या में आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब उनके बीच लड़ाई हो रही थी तो कई लोग मौके पर पहुंच गए। लेकिन उन्हें छुड़ाने वालों की कमी थी। उनके साथ जो दो लोग थे वही उन्हें अलग करते रहे और लड़कियां बार बार उलझ जा रही थीं। लड़कियों की बीच लड़ाई के वीडियो की चर्चा चौक चौराहों पर भी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu