जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

कुंडम में दो बाइक में टक्कर, दो की मौत

जबलपुर यशभारत। कुंडम थाना क्षेत्र के तिलसानी पेट्रोल पंप के नजदीक दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। हादसे में दोनों बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। घटना सोमवार शाम 4 बजे की है। पुलिस के मुताबिक शहडोल के रहने वाले कृष्णपाल (28) अपने साथी अशोक यादव के साथ शहडोल की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुंडम जा रहे देवी (25) की बाइक सामने से टकरा गई। घटना में बाइक में पीछे बैठा अशोक यादव घायल हुआ है।

Related Articles

Back to top button