जबलपुरमध्य प्रदेश

बिलासपुर से गांजे की खेप लाने वाले दो आरोपी गिरफ़्तार

पेट में गांजे को टेप से बांध के लाये थे 5 किलो गांजा

जबलपुर,यशभारत पुलिस के बड़े बड़े दावों के बाद भी शहर में अवैध मादक पदार्थो का धंधा जमकर फलफूल रहा है। ऐसे ही अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में जुटे दो लोगो को पुलिस ने मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म छह के बाहर से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच किलो गांजा और दो मोबाइल जब्त किए हैं। दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्लेटफॉर्म छह के बाहर दो व्यक्ति गांजा लिए हुए हैं। वे ट्रे्न से उतरें और बाहर निकलने के साथ गायब होने वाले हैं। पुलिस ने बिना देर किए हुलिए के आधार पर दोनों व्यक्तियों को पकड़ा। पुलिस दल देखकर आरोपियों ने एक व्यक्ति ने चकमा देकर भागने की कोशिश की लेकिन वह पुलिस का घेरा नहीं तोड़ सका। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उनके पास दोनों अपने पेट में गांजे को टेप के माध्यम से बांधे हुए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों का नाम पाटन निवासी रामदयाल कुम्हार और प्रयागराज का लल्लन यादव बताया। पुलिस ने आरोपियों से दो बिलासपुर से जबलपुर यात्रा की टिकट भी जब्त की। पुलिस दोनों आरोपियों से गांजा के मुख्य सरगना के बारे में पूछताछ कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button