भोपाल

भोपाल में ट्रंप की ‘तेरहवीं’! ढोल-नगाड़े, आतिशबाज़ी और मृत्यु भोज के साथ अजीबो-गरीब विरोध

भोपाल में ट्रंप की ‘तेरहवीं’! ढोल-नगाड़े, आतिशबाज़ी और मृत्यु भोज के साथ अजीबो-गरीब विरोध

यश भारतः भोपाल में शनिवार को ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर लोग दंग रह गए. शहर के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर भगवा पार्टी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तेरहवीं धूमधाम से मनाई. ढोल-नगाड़ों की थाप पर आतिशबाज़ी हुई, पंडाल सजा और बाकायदा मृत्यु भोज तक कराया गया.
क्यों हो रहा ट्रंप का विरोध?
ये सब कुछ ट्रम्प की भारत विरोधी नीतियों और उनके बयानबाज़ी के खिलाफ सांकेतिक विरोध था. आयोजकों का कहना था कि ट्रम्प की नीतियों ने भारत की छवि और आर्थिक रिश्तों को नुकसान पहुंचाया है. इसलिए उन्होंने इस अनोखे तरीके से अपना गुस्सा जाहिर किया.
तेरहवीं का आयोजन
तेहरवीं के मौके पर भगवा पार्टी के लोग बड़ी संख्या में जुटे. मंच से अमेरिकी प्रोडक्ट्स के बहिष्कार (Boycott American Products) की अपील की गई. आयोजकों का कहना था कि अगर लोग विदेशी प्रोडक्ट्स की जगह स्वदेशी सामान खरीदेंगे, तो ये अमेरिका जैसे देशों को सीधा संदेश होगा.
खास बात ये रही कि सिर्फ 13 दिन पहले इन्हीं लोगों ने भोपाल में ट्रम्प की अर्थी यात्रा निकाली थी. उस दौरान भी जमकर नारेबाजी हुई थी और लोगों ने अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया था.
भोपाल में हंसी का माहौल
तेहरवीं के इस आयोजन में कई लोग केवल जिज्ञासा में आ गए. कुछ लोग हंसते हुए वीडियो बनाते रहे, तो कई हैरान थे कि आखिर किसी विदेशी नेता के लिए इस तरह की रस्में क्यों निभाई जा रही हैं.
इस पूरे कार्यक्रम ने भोपाल की सड़कों पर अलग ही माहौल बना दिया. जहां एक तरफ लोग इसे अजीबो-गरीब प्रोटेस्ट मान रहे थे, वहीं दूसरी तरफ आयोजक कह रहे थे कि यह उनका लोकतांत्रिक हक है और वे इस तरह से अमेरिका और ट्रम्प की नीतियों का विरोध करते रहेंगे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button