जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

आन बान शान के साथ लहराया तिरंगा कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने किया ध्वजारोहण

पुलिस लाइन में हुआ मुख्य कार्यक्रम का आयोजन

 

WhatsApp Image 2025 01 26 at 00.53.58। रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर में विभिन्न आयोजन हुए जहां सभी शासकीय और अशासकीय संस्थाओं में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम पुलिस ग्राउंड में आयोजित हुआ। गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर आयोजित जिले के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन भी किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और देश की अखंडता को लेकर किए गए प्रयासों को भी बताया इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए वहीं विभिन्न विभागों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही

WhatsApp Image 2025 01 25 at 23.18.37
पुलिस लाइन में आयोजित हुए गणतंत्र दिवस समारोह में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति हुई। इसके अलावा सार्थक संदेश देने वाली झांकियां भी सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को समारोह के दौरान पुरस्कृत किया गया। झांकियां में सामाजिक समरसता और सामाजिक न्याय से जुड़े संदेश भी दिए गए। साथ ही साथ अलग-अलग विभागों द्वारा किए जा रहे कामों को भी दर्शाया गया।

WhatsApp Image 2025 01 26 at 00.53.54

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button