6वीं बटालियन रांझी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, 500 से अधिक पौधे लगाए गए
Tree plantation program organized in 6th Battalion Ranjhi, more than 500 saplings were planted

6वीं बटालियन रांझी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, 500 से अधिक पौधे लगाए गए
.jpeg)
जबलपुर। 6वीं वाहिनी विसबल रांझी में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सौजन्य से विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे रोपे गए।
कमांडेंट श्री सिद्धार्थ चौधरी भा.पु.से. की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में एसबीआई के रीजनल मैनेजर अनुप सिंह बिट्ठ, डिप्टी कमांडेंट अभिषेक राजन, अंजुलता पटले, लामू सिंह श्याम, असिस्टेंट कमांडेंट एन.पी. सिंह, एडीजुटेंट सुबोध लोखंडे और श्रीमती मेहंती मरावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पीटीआरएस के 70 प्रशिक्षक एवं 185 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। इस अवसर पर जामुन, शहतूत, सागौन, बांस, मौलश्री, मुलठी जैसे लगभग 500 पौधे रोपे गए। अधिकारियों ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अधिक से अधिक योगदान देने का संदेश भी दिया।







