भोपालमध्य प्रदेश
टीटी नगर में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, हेलमेट न पहनने वालों पर ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई

टीटी नगर में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, हेलमेट न पहनने वालों पर ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई
भोपाल, यशभारत। राजधानी के प्रमुख व्यावसायिक और प्रशासनिक केंद्र टीटी नगर में ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर अपना शिकंजा कस दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट की अनदेखी पर कार्रवाई की जा रही है।
टीटी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले व्यस्ततम रास्तों पर पुलिस बल मुस्तैद है। चेकिंग के दौरान पुलिस न केवल चालान काट रही है, बल्कि वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व के बारे में समझा भी रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में सिर की गंभीर चोट जानलेवा साबित होती है, जिससे बचाव का एकमात्र साधन हेलमेट है।







