जबलपुरमध्य प्रदेश

यातायात पुलिस का एक्शन: बेतरतीब पार्किंग पर लगा व्हील लॉक, तेज रफ्तार वाहनों पर इंटरसेप्टर से नकेल

जबलपुर: शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। बाजार क्षेत्रों में लगातार समझाइश के बावजूद सड़क पर वाहन पार्क कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। मार्च माह में अब तक 84 चार पहिया वाहनों पर व्हील लॉक लगाकर 42,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। पुलिस ने साफ किया है कि भंवरताल, मानस भवन और श्रीनाथ की तलैया जैसी निर्धारित पार्किंग का उपयोग न करने वालों पर यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

WhatsApp Image 2026 04 13 at 8.25.03 PM WhatsApp Image 2026 04 13 at 8.25.02 PM

वहीं, नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस इंटरसेप्टर व्हीकल का सहारा ले रही है। आधुनिक कैमरों से लैस इस वाहन के जरिए तेज रफ्तार दौड़ने वाले 141 चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही कर 1.41 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया है, साथ ही उनके लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें और सड़क पर सुरक्षित सफर के नियमों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button