देशमध्य प्रदेश

एमपी नगर और बोर्ड ऑफिस क्षेत्र में रहेगा ट्रैफिक डाइवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें रूट चार्ट

राजधानी के एमपी नगर और बोर्ड ऑफिस क्षेत्र में रहेगा ट्रैफिक डाइवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें रूट चार्ट

​भोपाल,यश भारत। क्रिसमस के त्यौहार पर राजधानी भोपाल के व्यस्ततम इलाकों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। बुधवार, 25 दिसंबर को एमपी नगर थाना क्षेत्र, विशेषकर बोर्ड ऑफिस और डीबी मॉल के आसपास भारी जनसमूह उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए दोपहर 3 बजे से रात 12 बजे तक कई रास्तों को डायवर्ट किया गया है।
​इन प्रमुख सड़कों पर रहेगा बदलाव
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, डीबी मॉल चौराहा, प्रगति पेट्रोल पंप, मैदामिल और गायत्री मंदिर क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढ़ने व्यवस्था लागू रहेगी

​नर्मदापुरम से आने वाला ट्रैफिक: मानसरोवर, बीजेपी कार्यालय, नूतन कॉलेज, 6 नंबर और व्यापम चौराहा होकर एमपी नगर की ओर जा सकेगा।
​गोविंदपुरा की ओर से: गोविंदपुरा टर्निंग से आने वाले वाहन रचना नगर और सावंतिक पेट्रोल पंप होकर प्रभात चौराहे की ओर जा सकेंगे।
​प्रभात चौराहे से आने वाला ट्रैफिक: मैदामिल, कोर्ट चौराहा, एमपी नगर थाना चौराहा और व्यापम चौराहा होते हुए 6 नंबर की ओर जा सकेगा।
​लिंक रोड नंबर 2: यहाँ से आने वाले वाहन 1250, अर्जुन नगर और माता मंदिर होकर मानसरोवर की ओर निकल सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button