भोपाल

जीवन में कार्यक्षमता बढ़ाने के बताए गए उपाय

जीवन में कार्यक्षमता बढ़ाने के बताए गए उपाय

_ एमएलबी में मनोविज्ञान क्लब यूनोइया का हुआ शुभारंभ
भोपाल यश भारत। शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में कॉम्पोज़िट रीजनल सेंटर (सीआरसी) भोपाल के तत्वावधान में विश्व अल्ज़ाइमर के अवसर पर संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंतर्गत मनोविज्ञान क्लब यूनोइया तथा मनमित्र लेटर बॉक्स का भी शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता
कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक डॉ. नरेंद्र कुमार (निदेशक, सीआरसी भोपाल) थे। प्रमुख वक्ताओं में डॉ. इंद्र भूषण कुमार (सहायक प्राध्यापक, क्लिनिकल मनोविज्ञान, सीआरसी भोपाल) और पूनम सचदेव (लेक्चरर, व्यावसायिक चिकित्सा, सीआरसी भोपाल) शामिल थीं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अजय अग्रवाल के संरक्षण में डॉ. अनीता पुरी सिंह (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, मनोविज्ञान विभाग) ने आयोजन का संचालन किया। इस अवसर पर डॉ. रज़ी फ़राज़, डॉ. साधना शर्मा एवं डॉ. अभिलाषा ने सहयोग प्रदान किया। डॉ. भूपेंद्र (सहायक प्राध्यापक, अंग्रेजी विभाग) अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अल्ज़ाइमर जागरूकता पर व्याख्यान
कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. अनीता पुरी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और छात्रों को अल्ज़ाइमर और डिमेंशिया से संबंधित संक्षिप्त जानकारी दी। डॉ. इंद्र भूषण कुमार ने अल्ज़ाइमर रोग के कारण, लक्षण, चरण, रोकथाम और मनो-सामाजिक प्रभावों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने क्लिनिकल मनोविज्ञान की भूमिका, मनोचिकित्सक और क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक के अंतर तथा मिनी मेंटल असेसमेंट जैसे परीक्षणों की जानकारी भी साझा की।

डॉ. पूनम सचदेव ने व्यावसायिक चिकित्सा की महत्ता बताते हुए अल्ज़ाइमर रोगियों की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और जीवन की कार्यक्षमता बढ़ाने के उपाय बताए। उन्होंने रैम्प, ग्रिप्स, अलार्म सिस्टम, व्हीलचेयर और रंग-संकेत प्रणाली जैसे व्यावहारिक साधनों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में सीआरसी भोपाल द्वारा संचालित प्रशिक्षण और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की जानकारी भी छात्रों को दी गई और इंटर्नशिप हेतु आमंत्रित किया गया।

यूनोइया क्लब और मनमित्र लेटर बॉक्स का शुभारंभ
इस अवसर पर मनोविज्ञान क्लब यूनोइया का उद्घाटन किया गया और मनमित्र नामक गुप्त लेटर बॉक्स की शुरुआत की गई। छात्राएं इसमें अपनी समस्याएं, उलझनें और विचार गुप्त रूप से डाल सकती हैं और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त कर सकती हैं।
क्लब के पदाधिकारियों को बैज प्रदान किए गए।
अभिश्री अग्रवाल – अध्यक्ष, ऋतिका पाल एवं सानिया खान – उपाध्यक्ष, अनाब कुरैशी – महासचिव, अफ़्शीन अली – कोषाध्यक्ष।
अभिश्री अग्रवाल ने छात्रों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। महासचिव अनाब कुरैशी ने क्लब के नियम, सदस्यता प्रक्रिया और गुप्त लेटर बॉक्स की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन डॉ. रज़ी फ़राज, डॉ. अनीता पुरी सिंह ने सीआरसी भोपाल के प्रति आभार माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button