इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मिट्टी निकालते समय धंसी खदान, 3 की दर्दनाक मौत; मची चीख-पुकार

पुलिस ने बेहोशी की हालत में निकालीं महिलाएं

मिट्टी निकालते समय धंसी खदान, 3 की दर्दनाक मौत; मची चीख-पुकार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आ रही है। थाना जियावन के ग्राम परसोहर में छुई (पुताई वाली मिट्टी) निकालने के दौरान अचानक खदान धंस गई, जिसमें 5 लोग दब गए। हादसे के वक्त ये सभी महिलाएं और बालिकाएं मिट्टी खोदने आई थीं।

Singrauli jiawan chhui mine collapseजिले के जियावन थाना क्षेत्र के कुंदवार चौकी अंतर्गत परसोहर गांव में छुई खदान धंसने से पांच लोग मिट्टी में दब गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब ग्रामीण खदान से छुई (पोतने वाली मिट्टी) निकाल रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि छुई निकालने के स्थान पर पांच लोग, जिनमें महिलाएं और बालिकाएं भी शामिल थीं, खुरपी से मिट्टी खोद रहे थे। अचानक मिट्टी धंस गई और वे उसके नीचे दब गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों, सरपंच परसोहर और पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने बेहोशी की हालत में निकालीं महिलाएं
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो महिलाओं को बेहोशी की हालत में और दो बालिकाओं व एक महिला को मृत अवस्था में मिट्टी से बाहर निकाला। चौकी कुंदवार की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button