जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, तीन लोगों की मौत

जबलपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, तीन लोगों की मौत


जबलपुर, 3 जुलाई 2025 दृ जबलपुर जिले के बरेला थाना अंतर्गत गौर चौकी के पास गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक 12 चक्का ट्रक और एक पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक जबलपुर की ओर जा रहा था जबकि पिकअप वाहन बरेला की दिशा से आ रही थी। तेज रफ्तार के चलते दोनों वाहनों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई, जिसमें पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।

 

सूचना मिलते ही गौर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया। फंसे हुए लोगों को गैस कटर की सहायता से बाहर निकाला गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी हैै, जबकि अन्य घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल भेजा गया है।

 

पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

यह हादसा एक बार फिर क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरनाक नतीजों की ओर इशारा करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button