इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

आयुध निर्माणी खमरिया को बम से उड़ाने की धमकी, 

फैक्ट्री के ईमेल पर आया मैसेज,पुलिस-सुरक्षा एंजेसी जांच में जुटीं

आयुध निर्माणी खमरिया को बम से उड़ाने की धमकी, 
फैक्ट्री के ईमेल पर आया मैसेज,पुलिस-सुरक्षा एंजेसी जांच में जुटीं

जबलपुर,यशभारत। आयुध निर्माणी खमरिया को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर पुलिस सहित आर्मी और डिफेंस की इंटेलिजेंस एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।

आयुध निर्माणी खमरिया के आधिकारिक ईमेल पर 22 दिसंबर को एक धमकी भरा मेल आया था, जिसमें 23 दिसंबर को फैक्ट्री में विस्फोट किए जाने की बात कही गई थी। ईमेल मिलते ही फैक्ट्री के सुरक्षा विभाग को सतर्क कर दिया गया और पूरे परिसर में निगरानी बढ़ा दी गई। सूचना पर जबलपुर पुलिस ने भी तत्काल मोर्चा संभालते हुए फैक्ट्री और आसपास के इलाकों में सघन सर्चिंग शुरू की। एएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि धमकी भरे ईमेल को गंभीरता से लिया गया है और बुधवार सुबह तक फैक्ट्री परिसर में गहन जांच की गई। साथ ही ईमेल के सोर्स की भी बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मेल कहां से और किसने भेजा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button