जबलपुरमध्य प्रदेश

ये है मंडला की सच्चाई : रोजगार की तलाश में मजदूर कर रहे ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन

मंडला यशभारत । जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन पलायन कर रहे हैं दीपावली पर महानगरों से वापिस अपने गांव आए और विधानसभा चुनाव के कारण रुके लेकिन अब यहां रोजगार का संकट खड़ा होने के कारण फिर महानगरों का रुख कर रहे हैंl

जिले में ग्रामीण अंचलों के रहवासियों की आर्थिक हालात जर्जर है जिसके चलते रोजगार की तलाश में ग्रामीण क्षेत्र से लगातार पलायन जारी हैl स्थानीय स्तर पर रोजगार नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में प्रतिदिन काम कि तलाश में महानगरों का रहवासी रुख कर रहे हैं बताया जाता है कि ज्यादातर लोग बिल्डर्स के लिए ठेकेदार के द्वारा मजदूरी के लिए इन्हें ले जाया जाता हैl

Related Articles

Back to top button