
खरगोन, भीकनगांव। राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्य प्रदेश में तीसरा दिन है। गुरुवार रात ग्राम खेरदा में रात्रि विश्राम के बाद अपने अगले पड़ाव भान भरड की ओर जाने के लिए तैयार है। इसके पहले विश्राम स्थल पर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता पहुंच चुके हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। इंदौर इच्छापुर हाईवे से होते हुए राहुल गांधी का काफिला शुक्रवार सुबह करीब 9:15 बजे भान भरड़ पहुंच चुका हैं। दोपहर के खाने और आराम की व्यवस्था की गई है। खेत में 20000 वर्ग फीट में टेंट लगाया गया है। बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता यहां भोजन करेंगे। शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे तक राहुल की यात्रा 7 किलोमीटर आगे बढ़ चुकी थी। टी ब्रेक के बाद बेडियाव खुर्द गांव से आगे यात्रियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद की स्थिति बनी। विवाद राहुल गांधी से मिलने को लेकर किया जा रहा था।







