जम्मू में पुलिस की जीप के बोनेट पर चोर की परेड, स्स्क्क ने दिए जांच के आदेश

श्रीनगर द्य एजेंसी
जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक चोर को पुलिस की बोनेट पर बांधकर उसकी परेड निकाली गई है। इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्स्क्क जम्मू ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कराने की बात कही है। उनका कहना है कि जांच के बाद इस घटना के दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
चाकू के बल पर लूटे थे 40 हजार रुपये
जम्मू की बख्शी नगर पुलिस ने मंगलवार को एक अस्पताल के बाहर चोर को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने कुछ दिन पहले अस्पताल के बाहर एक व्यक्ति से चाकू के बल पर 40 हजार रुपये लूटे थे। मंगलवार को आरोपी दोबारा उसी अस्पताल के बाहर पहुंच गया। पीड़ित ने आरोपी को अस्पताल के सामने खड़ा देख उसे पहचान लिया और शोर मचा दिया।
स्थानीय लोगों ने पहनाई जूतों की माला
पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों की सहायता से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे में था। आरोपी ने भागने की कोशिश की तो उसके कपड़े भी फट गए। इसके बाद स्थानीय युवकों ने उसके गले में जूतों की माला पहना दी।
पुलिस ने चोर को जीप की बोनेट पर बांधा
स्थानीय पुलिस का दावा है कि आरोपी चोर जीप में नहीं बैठ रहा था। काफी कोशिश के बाद भी जब वो नहीं बैठा तो उसे जीप की बोनेट पर बांध दिया गया। उसे ऐसे ही अस्पताल तक ले जाया गया। इसके बाद आरोपी को होश आने पर मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।
एक महीने में ऐसी दूसरी घटना
जम्मू शहर में एक महीने में यह दूसरी घटना थी, जब किसी अपराध के आरोपी के साथ इस तरह का व्यवहार सार्वजनिक रूप से किया गया। इससे पहले 11 जून को जम्मू के बाहरी इलाके गंग्याल चौक में गोलीबारी की घटना में तीन आरोपियों को पकड़े जाने के बाद पुलिस कर्मियों ने उसे सार्वजनिक रूप से पीटा था।







