कैश आन डिलेवरी से बुलाते थे सामान, बिना रुपए दिए हो जाते थे गायब

कैश आन डिलेवरी से बुलाते थे सामान, बिना रुपए दिए हो जाते थे गायब
– कोहेफिजा पुलिस ने शातिर ठगों को किया गिरफ्तार
भोपाल यशभारत। कैश आन डिलेवरी से सामान बुलाने के बाद बिना रुपए दिए सामान लेकर फरार होने वाले शातिर ठगों को कोहेफिजा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से ठगा गया सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सीमा ठाकरे ने शिकायत दर्ज कराई गई है कि उसकी दुकन से तीन फ्रिज, एक कूलर व एक एलईडी टीवी बुक किया गया। सामान की डिलेवरी चिनार पैलेश कोहिफिजा में दी गई, लेकिन वहां सामान लेने के बाद वहां युवक फरार हो गए। वहीं फिर संजय दुबे ने भी अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरिफ उर्फ नदीम निवासी मंगलवारा रोड व कैफ खान पिता स्व मुसाहिद खान निवासी आरिफ़ नगर थाना गौतम नगर भोपाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपितों से सामान बरामद किया है।







