शाला नहीं ये भारत का भविष्य तैयार कर रहे हैं : विवेक कृष्ण तन्खा

शाला नहीं ये भारत का भविष्य तैयार कर रहे हैं : विवेक कृष्ण तन्खा
– एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला समद पिपरिया में नवनिर्मित क्लास रूम का भव्य शुभारंभ

जबलपुर। शहर की समाजसेवी संस्था जबलपुर राउंड टेबल 330 द्वारा अपने 6 वे प्रोजेक्ट के तहत एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला समद पिपरिया में स्कूली छात्रों के लिए निर्माण कराए गए 6 क्लासरूम का लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा सासंद श्री विवेक कृष्ण तन्खा ने शनिवार को सुबह 10.30 बजे स्कूल में आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में किया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए श्री विवेक कृष्ण तन्खा जी ने कहा इस तरह के प्रकल्प जब साकार होते हैं तो बहुत खुशी होती है। इससे यह भी पता चलता है आप सभी के ह्रदय में समाज सेवा कूट-कूट कर भरी हुई है। अपने ये शाला नहीं भारत का भविष्य तैयार किया है। जब अच्छी शिक्षा मिलेगी तो ये बच्चे आगे चलकर इसी मंच से खड़े होकर बड़े दानदाता बनेंगे। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के लिए स्मार्ट क्लासेस बनाने के लिए जो मदद चाहिए वे करेंगे।देश अपना है जनता अपनी है और बच्चे अपने इनके लिए जो बेहतर किया जा सके वह हैम करेंगे। बच्चे देश की धरोहर हैं इनकी अच्छी शिक्षा स्वास्थ्य की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने आगे कहा कि जबलपुर राउंड टेबल 330 यदि शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए इस तरह के प्रोजेक्ट तैयार करता है तो वे ही इसमें अपना आर्थिक सहयोग प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विवेक कृष्ण तन्खा, विशेष रूप से पधारे एडवोकेट श्री वरुण तन्खा जी का स्वागत क्लब के अध्यक्ष श्री सार्थक सेठी, उपाध्यक्ष श्री करन कोहली, सचिव आदित्य ग्रोवर ने किया।
इस अवसर एडवोकेट वरुण तन्खा ने इस पहल की सराहना की एवं संस्था के आगामी किसी भी प्रोजेक्ट में वे बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अध्यक्ष सार्थक सेठी ने संस्था जे विगत 6 वर्षों के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संस्था की 5 वी बिल्डिंग है अलग अलग शिक्षण संस्थानों में इसे मिलाकर कुल 22 क्लास रूम बना चुकी है। इस वर्ष में 6 नए क्लास रूम की बिल्डिंग के प्रोजेक्ट की एप्लिकेशन राउंड टेबल के फोरम पर कर चुकी है स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए श्री तन्खा जी ने 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि संस्था लगातार समाज सेवा के कार्य मे जुटी हुई है और निश्चित रूप से उस वर्ग के लिए मदद पहुँचाने का काम रही है जिसे इसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता है। कार्यक्रम में डॉक्टर जतिन धीरवानी, ट्रेजऱार एडवोकेट अंकित अग्रवाल, प्रोजेक्ट कन्विनियर अनिकेत खंडेलवाल एवं गीत सचदेवा, विराज अग्रवाल, जसमीत होरा, कारण कोहली, उमंग श्रीवास्तव, ऋषभ केशवानी, डॉक्टर हर्षा, यश भार्गव, राजुल करसोलिया सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं क्लब के सदस्य उपस्थित थे।







