भोपालमध्य प्रदेश

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, कीमती मूर्तियां और ट्रॉफियां ले उड़े चोर

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, कीमती मूर्तियां और ट्रॉफियां ले उड़े चोर

भोपाल, यशभारत। राजधानी के हाई-प्रोफाइल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोरों ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले को निशाना बनाया है। चोरों ने बंगले के बाहर स्थित स्टोर रूम से कीमती मूर्तियां, मोमेंटो और कई महत्वपूर्ण ट्रॉफियां चोरी कर ली हैं।
जानकारी के अनुसार, यह घटना तब सामने आई जब स्टोर रूम का सामान बिखरा हुआ मिला और वहां रखी बहुमूल्य वस्तुएं गायब पाई गईं। बताया जा रहा है कि चोरों ने बड़ी ही बेखौफ तरीके से वारदात को अंजाम दिया और सुरक्षा घेरे के बावजूद सामान लेकर फरार होने में कामयाब रहे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब बंगले और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।
मंत्री के बंगले पर रहने वाली कड़ी सुरक्षा के बीच हुई इस चोरी ने पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और संदेह जताया जा रहा है कि इस वारदात में किसी जानकार का हाथ हो सकता है। चोरों की तलाश के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button