जबलपुरमध्य प्रदेश

फिर बदला मौसम,पारा 3 डिग्री गिरकर 9.4 डिग्री पर पहुंचा

सुबह-सुबह सर्द हवाओं का एहसास

जबलपुर यश भारत। शहर में मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव आया है और ठंड का असर महसूस होने लगा है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के मुकाबले लगभग 3 डिग्री कम है। इससे आमजन को ठंड का अहसास और बढ़ गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा था। गुरुवार शाम से ही लोगों ने हल्की ठंड और सुबह-सुबह सर्द हवाओं का अनुभव करना शुरू कर दिया था।

स्थानीय मौसम कार्यालय के प्रभारी डीके तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है। उनका कहना है कि आने वाले तीन-चार दिन मौसम ठंडा और सर्द रहेगा, विशेषकर सुबह और रात के समय ठंड और बढ़ सकती है।

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से हल्के गर्म कपड़े पहनने और सुबह-सुबह और देर रात बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, खेतों और बाग-बगीचों में लगे फसलों की सुरक्षा के लिए भी ठंड के मद्देनजर कदम उठाने की चेतावनी दी गई है।

शहरवासियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों की गर्मी के बाद इस अचानक ठंड का एहसास उन्हें काफी चौंका रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि फिलहाल इस ठंड के पीछे पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय हवाओं की स्थिति जिम्मेदार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button