भोपाल

बरखेड़ा में रामलीला की परंपरा जारी रहेगी, पुरानी कार्यकारिणी को मिली मान्यता

बरखेड़ा में रामलीला की परंपरा जारी रहेगी, पुरानी कार्यकारिणी को मिली मान्यता

यश भारत,​भोपाल। बीएचईएल (भेल) की ए.ई. सांस्कृतिक समाज बरखेड़ा की एक महत्वपूर्ण बैठक में रामलीला और दशहरा महोत्सव को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। रविवार को हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बरसों पुरानी रामलीला की परंपरा को बनाए रखना था।
​समाज के महासचिव हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि समाज की पुरानी कार्यकारिणी ही वास्तविक कार्यकारिणी है। इस बात को स्पष्ट रूप से रखा गया कि समाज में कोई विवाद नहीं है और न ही कोई नई कार्यकारिणी बनाई गई है।
​बैठक में यह भी तय हुआ कि जो सदस्य पिछले कई सालों से सांस्कृतिक कार्यक्रम करते आ रहे हैं, वे आगे भी इस कार्य को जारी रखेंगे। इसके साथ ही, आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई है, जिनका जल्द ही क्रियान्वयन शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button