इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज, छा गए सलमान खान

 ये डायलॉग सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Table of Contents

बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज, छा गए सलमान खान

 ये डायलॉग सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे

the battle of galwan teaser

जिस पल का इंतजार था, वह आ गया। सलमान खान स्टारर ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में जो डायलॉग और फिर सलमान का सीन है, उसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। फिल्म में सलमान ने कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभाया है, जो साल 2020 में भारत-चीन के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प में शहीद हो गए थे। वह 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग अफसर थे। उन्हें मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च वीरता पुरस्कार महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

‘बैटल ऑफ गलवान’ बी. संतोष बाबू और उस लड़ाई के शहीदों को ट्रिब्यूट है। टीजर में गाने की भी झलक है, जिसके बोल ‘मेरा देश मेरी जान है’ रोंगटे खड़े कर देते हैं। फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है और इसमें चित्रांगदा सिंह भी हैं। फिल्म में इमोशन, एक्शन और देशभक्ति भरपूर होगी, जिसकी झलक टीजर में भी है।

‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर में क्या? इस डायलॉग पर रोंगटे खड़े
‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर की शुरुआत सलमान खान के एक डायलॉग से होती है। लद्दाख की गलवान की घाटी में वह कर्नल बी. संतोष बाबू के किरदार में सैनिकों से बोलते हैं, ‘जवानों याद रहे, जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना, और कहना…बिरसा मुंडा की जय। बजरंग बली की जय। भारत माता की जय।’

हाथ में लकड़ी का लट्ठ और कनपटी से बहता खून, सलमान का दमदार अंदाज

इसके बाद फिर सीन दिखाया जाता है कि सलमान हाथ में लकड़ी का एक मोटा सा लट्ठ लिए चीनी सैनिकों के सामने डटकर खड़े हो जाते हैं और साथ में बाकी सैनिक भी। और फिर सभी चीनी सैनिकों पर टूट पड़ते हैं। उनकी कनपटी से खून बह रहा है, आंखों में गुस्सा है और देश के लिए कुछ भी कर गुजरने का जज्बा। सलमान काफी दमदार लग रहे हैं। फिर जब टीजर खत्म होता है तो एक और डायलॉग आता है। सलमान बोलते हैं- मौत से क्या डरना, उसे तो आना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button