इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

साल के आख़िरी दिन शेयर बाजार में दमदार उछाल, सेंसेक्स 85,000 के पार; घरेलू निवेशकों ने संभाला मोर्चा

 घरेलू निवेशकों ने दिया बाजार को मजबूत सहारा

साल के आख़िरी दिन शेयर बाजार में दमदार उछाल, सेंसेक्स 85,000 के पार; घरेलू निवेशकों ने संभाला मोर्चा

 घरेलू निवेशकों ने दिया बाजार को मजबूत सहारा

हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग दिन बुधवार, 31 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 359.04 अंक यानी 0.42% की तेजी के साथ 85,034.12 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं निफ्टी 132 अंक यानी 0.51% चढ़कर 26,070.85 के स्तर के ऊपर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में तेजी देखने को मिली। NSE पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। खासतौर पर मीडिया, मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा उछाल दर्ज किया गया।

 ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई बंद रहे। पिछले कारोबारी सत्र में कोस्पी 0.15% गिरकर 4,214 पर और निक्केई 0.37% की गिरावट के साथ 50,339 पर बंद हुआ था।
हांगकांग का हैंग सेंग 1.01% गिरकर 25,592 पर कारोबार कर रहा है, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.073% की कमजोरी के साथ 3,962 पर ट्रेड कर रहा है। अमेरिकी बाजारों में भी 30 दिसंबर को कमजोरी देखने को मिली। डाउ जोंस 0.20%, नैस्डैक 0.24% और S&P 500 0.14% गिरकर बंद हुए।

 घरेलू निवेशकों ने दिया बाजार को मजबूत सहारा

29 दिसंबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 3,844.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 6,159.81 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

दिसंबर महीने में अब तक FIIs ने कुल 30,752.24 करोड़ रुपये की बिकवाली की है, जबकि DIIs ने 72,860.27 करोड़ रुपये की जोरदार खरीदारी कर बाजार को मजबूत सहारा दिया है। नवंबर में भी यही ट्रेंड देखने को मिला था, जहां FIIs ने 17,500.31 करोड़ रुपये बेचे और DIIs ने 77,083.78 करोड़ रुपये की खरीदारी की।\

 कल बाजार रहा था लगभग फ्लैट

30 दिसंबर को बाजार लगभग स्थिर बंद हुआ था। सेंसेक्स 20 अंक गिरकर 84,675 पर और निफ्टी 3 अंक फिसलकर 25,938 पर बंद हुआ था। उस दिन ऑटो, मेटल और बैंकिंग सेक्टर में तेजी रही, जबकि मीडिया और रियल्टी सेक्टर पर दबाव देखने को मिला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button