आबकारी विभाग के बडे साहब को मीडिया से परहेज

जबलपुर यश भारत। जिले में आबकारी विभाग की कमान संभालने वाले मुखिया जब से पदस्थ हुए हैं तभी से किसी न किसी विवाद या कारण के सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसी में स्वाभाविक है कि जब विभाग में कोई अनियमिता या खामी सामने आएगी तो मीडिया और पत्रकार सवाल जवाब तो करेंगे ही। लगातार मीडिया में हो रही विभाग की छीछालेदर के कारण साहब मीडिया से काफी खफा नजर आ रहे हैं और उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखने के लिए नया तरीका ईजाद कर लिया है। अपनी कार्यालय के मुख्य गेट पर उन्होंने बाकायदा एक सूचना चश्पा करवा दी है कि यदि कोई भी मीडिया कर्मी या पत्रकार विभाग से संबंधित कोई भी जानकारी या समाचार के संबंध में जानकारी लेना चाहता है तो वह उनके अधीनस्थ एक अधिकारी से संपर्क कर जानकारी ले सकता है। किसके पीछे साहब का शायद यही मानना होगा कि ना मीडिया के सामने आएंगे और ना ही सवाल जवाब का सामना करना पड़ेगा। आप मीडिया वाले तो मीडिया वाले ही होते हैं उन्हें साहब का यह फरमान नागवार और कुछ प्रेश फोटोग्राफरों ने बाकायदा सूचना की फोटो उतार कर न केवल वायरल कर दी बल्कि बड़े साहब तक इसको पहुंचा दिया। शायद आबकारी विभाग के मुखिया यह नहीं जानते की मीडिया और पत्रकारों की नजर और हाथ कितनी लंबे होती है यदि विभाग से जुड़ी कोई खबर है तो वह किसी न किसी तरह बाहर निकल कर मीडिया के माध्यम से लोगों के सामने आ ही जाएगी।
बाहर से आयी टीम दूसरे दिन भी रही एक्टिव
जैसे की जानकारी है कि ग्वालियर या भोपाल से आई फ्लाइंग स्क्वॉड की एक टीम इन दिनों शहर में डेरा डाले हुए है जो कलेक्टर साहब की तरह गोपनीय तरीके से विभाग और ठेकेदारों के संबंध में न केवल गोपनीय जानकारियां एकत्र कर रही है बल्कि दुकानों में जाकर टीम के सदस्य खरीद फरोख्त पर भी पैनी नजर रखे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक टीम के सदस्य रविवार को भी शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में सक्रिय रहे। जब से टीम के आने की भनक विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों को लगी है वे सतर्कता बरत रहे हैं। अब चुकी टीम की पूरी कार्यवाही गोपनीय तरीके से अंजाम दी जा रही है ऐसी में यह कह पाना मुश्किल है कि अभी उसके हाथ क्या लगा है।








