भोपाल

करोंद चौराहा से गांधी नगर तक परिवर्तित रहेगा मार्ग

करोंद चौराहा से गांधी नगर तक परिवर्तित रहेगा मार्ग

यश भारत भोपाल। कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में करोंद चैराहा पर वृहद मटकी फोड प्रतियोगिता के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 23 अगस्त को किया जायेगा। इस कार्यक्रम में हजारों की तादात में धर्मावलम्बी एकत्रित होंगें। कार्यक्रम स्थल करोंद चैराहा मुख्य मार्ग पर होने के साथ ही मुख्य मार्ग पर मंच होने के कारण 22 अगस्त यानी शुक्रवार से करोंद चैराहा से गांधीनगर तक भारी मालयान, बडे यात्री वाहन (बसों) का आवागमन पूर्णतः परिवर्तित रहेगा। मिनाॅल, अयोध्यानगर की ओर से एयरपोर्ट, गाॅंधीनगर की ओर जाने वाले बड़े वाहन भानपुर रोटरी से बेस्टप्राईज करोंद की ओर परिवर्तित मार्ग से जा सकेगें, ये वाहन भानपुर रोटरी से विदिशा रोड, चैपडाकलाॅ गाॅंव, चैपडा बायपास, लाम्बाखेडा बायपास, मीना चैराहा, अब्बासनगर होकर गाॅंधीनगर या एयरपोर्ट की ओर आ-जा सकेंगें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button