भोपालमध्य प्रदेश

20 फरवरी तक सीहोर मार्ग पर भारी वाहनों का मार्ग बदला

20 फरवरी तक सीहोर मार्ग पर भारी वाहनों का मार्ग बदला

भोपाल, यशभारत। कुबरेश्वर धाम में 14 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाली शिवमहापुराण कथा के मद्देनजर नगरीय यातायात पुलिस ने सीहोर मार्ग पर भारी वाहनों के लिए अस्थायी डायवर्जन लागू किया है। यातायात व्यवस्था 13 फरवरी सुबह 6 बजे से 20 फरवरी तक आवश्यकतानुसार परिवर्तित रहेगी। यातायात पुलिस के अनुसार भोपाल से सीहोर होते हुए अष्टा की ओर जाने वाले भारी वाहन 13 फरवरी सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगे। ये वाहन मुबारकपुर बायपास से परिवलिया, श्यामपुर, कुरावर, नरसिंहगढ़ और पचौर होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। इसी तरह शहर से बैरागढ़ होते हुए इंदौर की ओर जाने वाले भारी मालवाहक वाहन जैसे ट्रक, ट्रॉला और कंटेनर—खजूरी बायपास तिराहे से फंदा ग्राम के आगे तुमड़ा जोड़ से दाहिने मुडक़र ग्राम तुमड़ा दोराहा होते हुए नरसिंहगढ़-पचौर मार्ग से आवागमन करेंगे।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और यातायात नियमों का अनुपालन करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में यातायात कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0755-2677340 और 2443850 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button