जबलपुर
नरवाई जलाने की समस्या जबलपुर की नहीं पूरे हिंदुस्तान की है: कलेक्टर

किसानों से कहा.. रहें जागरूक, नहीं जलाएं नरवाई
जबलपुर,यशभारत। जिले में गर्मी की तपन अब दिनों-दिन बढ़ती जा रही है इसी बीच अग्नि-हादसे भी घटित हो रहे हैं। मुख्यत: किसानों द्वारा जो खेत की नरवाई जलाई जा रही है उसकी आग आसपास लगी फसल के साथ अन्य चीजों को भी अपनी चपेट में ले रही है। जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जिले के किसानों से अपील की है और कहा है कि वे जागरूक बने और खेत की नरवाई जलाना बंद करें। नरवाई जलाने को लेकर कलेक्टर का कहना है कि ये समस्या सिर्फ जबलपुर की ही नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान की है। किसान जागरूक नहीं है और अपनी मनमानी पर उतारू हैंं। लिहाजा जिला प्रशासन द्वारा किसानों से लगातार अपील की जा रही है कि वे नरवाई न जलाएं।