मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री ने की ‘मन की बात’ में डिंडोरी की आत्मनिर्भर बनी महिलाओं की तारीफ : हर मुश्किल महिलाओं ने ऐसी की आसान…. 

WhatsApp Icon Join Youtube Channel

डिंडौरीl यदि इच्छा शक्ति हो तो हर मुश्किल आसान है lमध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले डिंडौरी में मछली उत्पादन कर आत्मनिर्भर बन रही महिलाओं का जिक्र रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात में किया गया। उन्होंने खुशी जाहिर की कि डिंडौरी जिले में महिलाएं मछली बेचकर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

महिलाओं का दीदी स्मार्ट फिश पार्लर
महिलाओं का दीदी स्मार्ट फिश पार्लर

गौरतलब है कि जिले के डिंडौरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम रयपुरा में लगभग 20 वर्ष पहले जलाशय बना था। इस जलाशय का सही उपयोग नहीं हो पा रहा था। 10.1 हेक्टेयर रकबे में बने जलाशय को वर्ष 2023 में ही शारदा स्व सहायता समूह की महिलाओं को 10 वर्ष की लीज में आवंटित किया गया।

 

आजीविका मिशन से महिलाओं को मदद कर जिला मुख्यालय के कलेक्टर कार्यालय भवन के पास ही दीदी स्मार्ट फिश पार्लर खुलवाया गया। समूह से जुड़ी 12 महिलाएं जलाशय में मछली उत्पादन करने के साथ फिश पार्लर में मछली की बिक्री भी करती है।

इतनी होती है हर महीने कमाई

यहां महिलाएं अन्य लोगों से भी मछली 120 रुपए किलो खरीद कर इस पार्लर में 240 किलो तक बेच रही हैं। गौरतलब है कि 26 जनवरी 2024 को ही दीदी फिश पार्लर का शुभारंभ किया गया था। इस समूह से जो महिलाएं जुड़ी हुई है, वे प्रतिमाह 8 से 10 हजार तक कमा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button