जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
3 हजार किलो प्याज का रेट 1 रूपए 10 पैसेः लाने में 7 हजार भाड़ा लगा, किसानों ने क्या कहा.. देखें… वीडियो

किसानों को इस बार के प्याज के दामों ने रोने पर मजबूर कर दिया है। मध्यप्रदेश के मंडियों में प्याज के दाम औंधे मुंह गिर गए हैं। दरअसल नीमच मंडी में प्याज लेकर पहंुचे किसान उस वक्त परेशान हो गए जब प्रति किलो प्याज का रेट 1 रूपए 10 पैसे मिला है। एक किसान 3 हजार किलो प्याज लेकर पहंुचा था जिसका भाड़ा सात हजार था। किसान का कहना था कि प्याज के इतने कम दामों के कारण भाड़ा तक नहीं निकल पा रहा है ऐसी स्थिति में प्याज को जानवरों को खिला देंगे या फिर गली में फेंकना पड़ेगा।







