जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

यात्री ले रहा था टिकट.युवक ने पार कर दिया रुपया से भरा बैग सीसीटीवी फुटेज के बाद गिरफ्त में आया आरोपी

कब्जे से 2 लाख रुपए व कागजात जब्त

 

जबलपुर यशभारत।
मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 की टिकट विंडो से एक 62 वर्षीय अधेड़ यात्रा टिकट निकाल रहा था इस दौरान उसने अपना रूपों से भरा बैग किनारे रख दिया जिसे एटीवीएम मशीन वाले ने उसको पार कर दिया। उक्त चोरी गए बैग में 500-500 के 2 लाख रुपए रखे हुए थे। घटना की रिपोर्ट पीड़ित द्वारा जीआरपी में दर्ज कराई गई। जीआरपी ने घटना को विवेचना में लेते हुए जब स्टेशन में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो एक युवक बैग उठाते हुए दिख रहा था। इसके बाद जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच कर चोरी का बैग जब्त करते हुए उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई।
इस घटना के संबंध में जीआरपी के एएसआई आरएल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 62 वर्षीय प्रदीप मिश्रा पिता महेश चंद्र मिश्रा फाल्के अपार्टमेंट चेतकपुरी गेट के सामने थाना झांसी रोड ग्वालियर निवासी जबलपुर स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर 6 से यात्रा टिकट निकाल रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपना बैग जिसमें 2 लाख रुपए रखे हुए थे वहीं किनारे रख दिया जिसको कटनी जिला थाना कोतवाली गायत्री नगर गुमान सिंह रोड निवासी 40 वर्षीय जितेंद्र कुमार राय पिता गुमान सिंह जो एटीवीएम मैं काम करता है। वह बैग पार करने के बाद कटनी चला गया था। जीआरपी द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उक्त युवक फाइल नुमा बैग उठाते हुए देखा गया इसके बाद जीआरपी को यह जानकारी लगी थी उक्त आरोपी रीवा सटल ट्रेन से कटनी से सवार होकर जबलपुर आ रहा है। उक्त ट्रेन जबलपुर आने के बाद जब आरोपी से जीआरपी द्वारा पूछताछ की गई तो उसने बताने में आनाकानी की बाद में जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपराध करना स्वीकार किया। जिसके बाद जीआरपी ने 2 लाख रुपए एवं अन्य कागजात कब्जे में लेते हुए विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में गणेश तिवारी अरुण तिवारी सत्येंद्र सिंह रविकांत परशुराम गोपाल सिंह की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button