
सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बदलाव हुआ। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं,
सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव जारी हैं। एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 101506 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 117110 रुपये प्रति किलो हो गई।
यूपी के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 28 अगस्त को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sona ka Bhav) 99,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
मध्यप्रदेश में 24 कैरेट सोने का भाव 1,01,506 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 92,980 प्रति 10 ग्राम रहा। इसी दिन, चांदी 999 का भाव 1,17,110 प्रति किलो था, जो मजबूत हाजिर मांग के कारण वायदा बाजार में तेजी दिखा रहा है।
आज का सोने का भाव (29 अगस्त 2025)
24 कैरेट सोना: रुपये 1,01,506 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: रुपये 92,980 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: रुपये 76,130 प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट सोना: रुपये 59,381 प्रति 10 ग्राम
आज की चांदी का भाव (29 अगस्त 2025)
चांदी 999: रुपये 1,17,110 प्रति किलो
जानकारों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से जिस तरह लगातार सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. उससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही सोने के भाव 1 लाख रुपये के करीब हो सकता है. हालांकि, उतार चढ़ाव उसके बाद भी बना रहेगा.







