जबलपुरमध्य प्रदेश

सालीचौका रेलवे ट्रेक पर छात्रा की लाश मिलने की गुत्थी अनसुलझी

सेन समाज ने एसपी आफिस का किया घेराव

जबलपुर, यशभारत। लॉर्डगंज थाना अंतर्गत श्रीनाथ की तलैया में रहने वाली हर्षिता श्रीवास 18 अक्टूबर को रहस्यमयी परिस्थितियों में अचानक लापता हो गई थी जिसकी लाश 19 अक्टूबर को साली चौका रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली। इस मामले में पुलिस की छानबीन पर सवालिया निशान लगाते हुए सेन समाज के लोगों ने एसपी ऑफिस का घेराव किया और ज्ञापन सौंप कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। सेन समाज के लोगों और परिजनों ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में लॉर्डगंज पुलिस और जीआरपी लापरवाही बरत रही है। परिजनों का कहना है कि हर्षिता की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। इसके बावजूद भी लॉर्डगंज पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है बल्कि पीड़ित परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। सेन समाज ने एक सप्ताह में पूरे मामले का खुलासा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी हैं।

इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सेन समाज को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button